फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरियों में पेंशनर्स ने मांगा आरक्षण

Wed, 20 Jan 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने आरक्षण की मांग की है। संगठन जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी की अध्यक्षता और महामंत्री बची सिंह रावत के संचालन में हुई बैठक में पेंशनर्स, पारिवारिक पेंशनर्स के आश्रितों को लोक सेवा आयोग और राज्य की अन्य सेवाओं में दस प्रतिशत आरक्षण के लिए मुखर होकर आवाज उठाने की बात कही गई।
विज्ञापन


बैठक में केंद्र सरकार की तरह ओपीडी इलाज के लिए पेंशनर्स को हर महीने 500 रुपये मासिक भत्ता देने, दिल्ली के एम्स सहित अन्य प्रतिष्ठित अस्पतालों को नगद रहित इलाज की सुविधा के लिए चिन्हित करने की मांग की। बैठक में पंजाब की तरह  उम्र के मुताबिक पेंशनर्स की पेंशन राशि में बढ़ोतरी करने की मांग की गई। संगठन ने हरियाणा सरकार की तरह रिटायरमेंट के बाद चार-चार वर्ष के अंतराल में भारत भ्रमण की सुविधा देने, 70 साल से अधिक के पेंशनर्स को एक सहायक के साथ बस किराए में 50 प्रतिशत छूट की सुविधा देने, सरकारी विश्रामगृह, टीआरसी आदि में 50 प्रतिशत की रियायत देने आदि की मांग की। बैठक में लक्ष्मी दत्त सुतेड़ी, उजालू राम, मनोहर लाल, शेर सिंह अधिकारी, दीवान तड़ागी, उम्मेद सिंह, किशन धौनी, भगवान, ललिता पाठक, जोगाराम, जेसी सग्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें