बनबसा (चंपावत)। बीते दिवस सीआईएसएफ के उत्तरी क्षेत्र (नॉर्थ सेक्टर) के आईजी नवज्योति गोगोई (आईपीएस) बनबसा एनएचपीसी स्थित सीआईएसएफ पहुंचे। एनएचपीसी में तैनात सीआईएसएफ के एसी राजेश कुमार ने उनका स्वागत किया।
इस मौके पर सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। आईजी गोगोई ने सीआईएसएफ जवानों से ईमानदारी और अनुशासन से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जवानों की समस्याएं भी सुनीं।