फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने शनिवार रात की आमद, रविवार को ड्यूटी से नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में शनिवार को आठ किलो चरस तस्करी मामले में चंपावत पुलिस के एक सिपाही की संदिग्ध भूमिका ने नया मोड़ ले लिया है। कोतवाली में तैनात इस सिपाही ने सात दिन के अवकाश के बाद शनिवार की रात आमद की, लेकिन रविवार को वह ड्यूटी से गायब रहा।
विज्ञापन

कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सिपाही को ड्यूटी दी गई थी, पर वह ड्यूटी से नदारद है। आदेश का उल्लंघन करने के इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि अगर सिपाही की चरस तस्करी में लिप्तता पाई गई, तो निलंबित करने के साथ उसके खिलाफ अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, ऊधमसिंह नगर के एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि चंपावत कोतवाली के सिपाही से जल्द पूछताछ की जाएगी। इसके लिए सिपाही को यूएस नगर लाया जाएगा।
गृह जिले में तैनात संदिग्ध पुलिस कर्मियों पर नजर
चंपावत। ऊधमसिंह नगर जिले में चरस तस्करी में खाकी को दागी बनने से पुलिस के उच्चाधिकारी सकते में हैं। इक्का-दुक्का पुलिस कर्मियों की करतूतों से पुलिस की छवि पर लग रहे दागों से बचने के लिए पुलिस के अधिकारी कड़े और बड़े कदम उठाएंगे। ऐसे लोगों को चिह्नित करने के साथ गृह जिले में ड्यूटी करने वालों को दूसरे जिलों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि वर्दी की आड़ में तस्करी या किसी अन्य तरह के अपराध में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लिप्तता रखने वाले पुलिस कर्मियों को चिह्नित किया जाएगा। खराब छवि, असामाजिक तत्वों के करीब रहने वालों की माली स्थिति की खुफिया रूप से पड़ताल की जाएगी। मूल रूप से चंपावत जिले के निवासी पुलिस कर्मियों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित करवाने के लिए उच्चाधिकारियों से संस्तुति की जाएगी। एसपी ने कहा कि अपराध और अपराधियों को किसी भी तरह का संरक्षण देने वाला बख्शा नहीं जाएगा।
चरस तस्करी का बड़ा ठिकाना बन गया है पाटी क्षेत्र
चंपावत। पाटी ब्लॉक के कुछ क्षेत्र चरस तस्करी के नए गलियारे (कॉरिडोर) के रूप में सामने आ रहे हैं। सिर्फ बीते छह माह में ही अल्मोड़ा और नैनीताल जिले की सीमा से लगे इस क्षेत्र से चरस तस्करी के चार बड़े मामले पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। चरस तस्करी के ज्यादातर मामलों में कम समय में ज्यादा लाभ पाने के लालच में बेरोजगार शिकार बन रहे हैं।
विज्ञापन

छह माह में पाटी क्षेत्र में दबोचे गए चरस तस्करी के मामले:
29 दिसंबर 2020: कनवाड़बैंड के पास से 9 किलो 700 ग्राम चरस के साथ एक को दबोचा।
10 जनवरी 2021: कर्णकरायत के पास से तीन किलो चरस के साथ एक को दबोचा।
22 जनवरी 2021:पाटी क्षेत्र से तीन किलो चरस के साथ एक आरोपी पकड़ा गया।
8 फरवरी 2021: पाटी क्षेत्र से पांच किलो 300 ग्राम चरस सहित एक आरोपी दबोचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें