बनबसा थाने को अब आए दिन बिजली की आंख मिचौली से निजात मिलेगी। इन दिनों थाने में सोलर पैनल लगाए जाने का कार्य चल रहा है। सोलर पैनल लगने के बाद से थाने में चौबीसों घंटे बिजली मुहैया रहेगी। थानाध्यक्ष बीआर पौरी ने बताया कि आठ सोलर पैनल (बड़ी सोलर प्लेटें) के अलावा 16 बैटरियां लगाई जा रही हैं। अब थाने में हर समय बिजली उपलब्ध रहेगी। बताया कि कई बार बिजली के अभाव में कंप्यूटर से कार्य किया जाना प्रभावित हो जाता था।