मध्य गंगोल के सिरतोली (भरोली) के पंकज भट्ट सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। 12 दिसंबर को देहरादून में हुई आईएमए की पासिंग आउट परेड में पंकज को भारतीय रक्षा पंक्ति के सेनाधिकारी के रूप में शामिल किया गया। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर तथा विद्यामंदिर, जीआईसी में पढ़ाई की है।
इसके बाद पंकज ने बीएससी डीएसबी कैंपस से करने के बाद तीन वर्ष तक भारतीय वायुसेना में टेक्निकल पद पर कार्य किया। इसके बाद सीडीएस कमीशन लेकर आईएमए में प्रशिक्षण लिया। उन्हें ईएमई टेक्निकल ब्रांच के लिए चुना गया है। पंकज अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, गुरुजनों तथा अपनी दृढ़ ईच्छा शक्ति को देते हैं। इनके पिता हरीश चंद्र भट्ट शिशु मंदिर में आचार्य हैं। उनकी सफलता पर संभाग निरीक्षक कृष्णानंद चौबे, जगदीश चंद्र पांडेय, गिरीश चंद्र सोराड़ी, जिला प्रचारक पंकज, रूप सिंह बोहरा, गिरीश उप्रेती, सतीश गड़कोटी ने खुशी जताई है।