सीमांत के गांव आमरा में ग्रामीणों को सोलर लालटेन देते एसएसबी कर्मी। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने नेपाल सीमा से लगे ब्यूरी और आमरा गांव में शिविर लगाकर 22 लोगों को सोलर लाइट दीं। पंचम वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी हरीश चंद्र जोशी के नेतृत्व में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत लगे बहुउद्देश्यीय शिविर में 244 पशुओं का परीक्षण कर दवाएं भी दी गईं। एसएसबी अधिकारियों ने सीमांत क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की जानकारी देने की ग्रामीणों से अपील की। इस मौके पर एसएसबी के उप निरीक्षक रमेश सिंह नेगी, एएसआई संजीव कुमार नाथ, मोहम्मद आदिल, यशपाल, सुभाष यादव, ग्राम प्रधान मंजू पांडेय, उमेश सिंह, मंगल राम आदि मौजूद थे। संवाद