फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ से लकदक हुईं चंपावत की ऊंची चोटियां

विज्ञापन
लोहाघाट के मायावती में बर्फ से लकदक बांज के वृक्ष। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
तड़के हुई बारिश के बाद शुक्रवार को इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। देवीधुरा, खेतीखान, मायावती आश्रम, झूमा धुरी, एबटमाउंट, क्रांतेश्वर आदि क्षेत्रों में बर्फ पड़ी। कुछ जगह लोगों ने बर्फबारी का लुत्फ भी उठाया। वहीं बर्फ के चलते लोहाघाट आने वाली रोडवेज की तीन बसों (दो देहरादून व एक नैनीताल) सहित कुछ वाहन तीन घंटे से अधिक वक्त तक फंसे रहे। बर्फबारी से चंपावत-खेतीखान मोटर मार्ग में भी आवाजाही में दिक्कत आई।
विज्ञापन

मायावती, एबटमाउंट, खेतीखान, देवीधुरा में बर्फबारी होने से यहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। बर्फ की चादर ओढ़े चीड़, देवदार और बांज के पेड़ लोगों को आकर्षित कर रहे थे। बर्फ का आनंद लेने के लिए नगर और आसपास के क्षेत्रों के लोग मायावती, खेतीखान, देवीधूरा आदि स्थानों में पहुंचे। उन्होंने मौसम के पहले हिमपात का लुत्फ उठाया।
बारिश-बर्फबारी से चमके किसानों के चेहरे
गेहूं और साक-भाजी को होगा फायदा
चंपावत/लोहाघाट। बारिश और बर्फबारी से किसानों के चेहरे में चमक गए। इससे गेहूं, साक-भाजी और अन्य फसलों को फायदा होगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. एमपी सिंह न ने बताया कि बारिश व बर्फबारी खेती, सब्जी व फलों के लिए वरदान साबित होगी। तमाम फसलों के जमाव के लिए अनुकूल हालात बनने से फसलों की ग्रोथ तेजी से होगी। पाले की वजह से सब्जियों को होने वाले नुकसान भी इससे कम होगा। बर्फबारी से खेतों, पेड़-पौधों में लगने वाले कीटों के मरने से फसल को लाभ होगा।
विज्ञापन

आज बंद रहेंगे स्कूल
चंपावत। शुक्रवार को दिनभर बारिश के अलावा ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हुई। शुक्रवार को स्कूल बंद होने का प्रशासन द्वारा आदेश नहीं दिया गया था, इसके बावजूद काफी कम लोग स्कूल पहुंचे। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए शुक्रवार को डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने शनिवार को स्कूल-कॉलेजों का अवकाश घोषित किया है।
आग सेंकते रहे लोग
चंपावत/लोहाघाट। क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात से हो रही झमाझम बारिाश और बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते रहे। वहीं नगर क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा जिसका कारोबार पर भी असर पड़ा।
चंपावत जिले में बारिश का आकड़ा (मिलीमीटर में)
चंपावत:19
लोहाघाट:18
पाटी:19
टनकपुर-बनबसा:37

लोहाघाट के मायावती में बर्फ की सफेद चादर में लिपटे देवदार के वृक्ष लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते ?- फोटो : LOHAGHAT

 

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग में स्वांला के पास क्षतिग्- फोटो : CHAMPAWAT

 

उत्तराखंड के खेतीखान के कडवाल गांव में हुई सीजन की पहली बर्फबारी का लुत्फ उठाता युवा।- फोटो : LOHAGHAT

 

उत्तराखंड के खेतीखान क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी का नजारा।- फोटो : LOHAGHAT

 

देवीधुरा क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर में लिपटी फसलें।- फोटो : LOHAGHAT

 

उत्तराखंड के चंपावत जिले के खेतीखान के कडवाल गांव में बर्फ से लकदक चीड़ के वृक्ष।- फोटो : LOHAGHAT

 

उत्तराखंड के खेतीखान क्षेत्र में ठंड की परवाह किए बगैर बर्फबारी का आनंद लेते युवा।- फोटो : LOHAGHAT

 

उत्तराखंड के चंपावत जिले में बर्फबारी के चलते देवीधुरा के पास फंसी लोहाघाट डिपो की रोडवेज की बस।- फोटो : CHAMPAWAT

 

धानाचूली के पास बर्फबारी का लुत्फ उठाता एक ग्रामीण।- फोटो : CHAMPAWAT

 

देवीधुरा क्षेत्र में बर्फ के बीच खेल करता एक बच्चा।- फोटो : CHAMPAWAT

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें