बर्फ की चादर में लिपटी देवीधुरा की वादियां।
- फोटो : LOHAGHAT
चंपावत जिले में शनिवार को दिनभर बारिश रही। जिले के ऊंचाई वाली जगहों पर शनिवार को भी बर्फबारी हुई। देवीधुरा, खेतीखान, मायावती आश्रम, झूमा धुरी, एबटमाउंट, क्रांतेश्वर आदि क्षेत्रों में बर्फ पड़ी।
बर्फबारी से चंपावत-खेतीखान, खेतीखान-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर भी आवाजाही में दिक्कत आई। बारिश व बर्फबारी से कारोबारी गतिविधियां ठप रहीं। बारिश व बर्फबारी से मौसम बेहद ठंडा हो गया है। चंपावत में शनिवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और अधिकतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनने के साथ आग सेंकते रहे। बारिश व बर्फबारी से नगर में सन्नाटा पसरा रहा।
चंपावत जिले में बारिश का आंकड़ा (मिलीमीटर में)
चंपावत:36
लोहाघाट:12
पाटी:11
टनकपुर-बनबसा:50