फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तस्करों ने देवदार का पेड़ काटा, बिजली गुल, यातायात बाधित

Wed, 19 Jul 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में वन पंचायत ढोरजा में वन तस्करों ने काटा  देवदार पेड़ से बा​धित मोटर मार्ग। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। वन पंचायत ढोरजा में तस्करों ने देवदार के पेड़ पर आरी चला दी। पेड़ गिरने से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कोट बसान मोटर मार्ग घंटों बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने पेड़ को कटवाकर किनारे कर यातायात सुचारू किया। लोगों ने वन तस्करों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को ढोरजा वन पंचायत में सतचूली मंदिर के पास अज्ञात लोगों ने देवदार के एक विशाल पेड़ को काट दिया। पेड़ गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा पसर गया। साथ ही कोट बसान सड़क भी बंद हो गई है। वन विभाग के रेंजर दीप जोशी ने बताया कि तस्करों के पेड़ काटने की सूचना पर वन कर्मी मौके में पहुंच गए थे। उन्होंने सड़क में गिरे पेड़ का निस्तारण किया। रेंजर ने बताया कि पेड़ की लकड़ी को वन पंचायत के सुपुर्द किया गया है। विभाग मामले की जांच कर रहा है आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इधर ऊर्जा निगम के अभियंता अशोक कुंवर ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र की विद्युत लाइन को काट दिया। बताया कि विद्युत लाइन में पेड़ गिरने से विभाग को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि विद्युत लाइन में काफी टूट-फूट हुई है और बिजली का एक पोल भी टेढ़ा हो गया है। विद्युत आपूर्ति सुचारू होने में करीब दो दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें