फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आकाश, मिट्टी, पानी, धूप, हवा ही प्रत्येक रोग का प्राकृतिक उपचार

Tue, 18 Nov 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में आयोजित प्राकृतिक चि​कित्सा महाकुंभ में मिट्टी स्नान करते प्रतिभागी। स्रोत: समिति
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। नवोदय सूर्योदय सेवा समिति, केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान आयुष मंत्रालय, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्व विद्यालय की ओर से आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा दिवस संपन्न हो गया है। मंगलवार को मुख्य अतिथि कुलपति गोविंद बल्लभ पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय में जैविक और प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संचालित है और प्राकृतिक चिकित्सा की अवधारणा में प्राकृतिक कृषि का विशेष महत्त्व है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सलाहकार आयुष मंत्रालय अनिल कुमार जायसवाल ने कहा कि आकाश, मिट्टी, पानी, धूप एवं हवा यही प्रत्येक रोग का प्राकृतिक उपचार है और यही स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र भी है। बैंकॉक की डॉ. अल्का गुप्ता ने कहा कि समावेशी, सुलभ एवं समग्र स्वास्थ्य अवसंरचना की आवश्यकता आज अत्यंत महत्वपूर्ण है। मंगलवार को प्रतिभागियों ने प्राकृतिक मिट्टी स्नान कर प्राकृतिक चिकित्सा को आत्मासात किया। कार्यक्रम संयोजक योग गुरु नवदीप जोशी ने सभी का आभार जताया। संचालन अर्चना आर्य ने किया। यहां निदेशक जेएनयू डॉ. विक्रम सिंह, योग डिप्लोमेट इराक धीरज कुमार जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें