फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उप जिला अस्पताल में नहीं हो रहा चर्म रोग का इलाज

Wed, 05 Mar 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उप जिला अस्पताल लोहाघाट में चर्म रोग विशेषज्ञ का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए चंपावत, पिथौरागढ़ जाना पड़ रहा है। जब कभी चंपावत में विशेषज्ञ अवकाश पर होती हैं तो लोगों को पिथौरागढ़ और हल्द्वानी जाना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों को इलाज के लिए 13 किमी दूर जिला अस्पताल चंपावत की दौड़ लगानी पड़ती है, लेकिन कई बार चिकित्सक नहीं होने के चलते उन्हें 63 किमी दूर पिथौरागढ़ जाना पड़ता है। इससे उनकी जेब पर भार पड़ता है और साथ ही समय की बर्बादी होती है। उपजिला अस्पताल में बाराकोट, सुंई, खेतीखान, पाटी, गुमदेश, चमदेवल, काकड़, बापरू आदि क्षेत्र के लोग सफेद दाग, खुजली, स्केबीज, सन बर्न आदि की समस्या को लेकर आते हैं। सीएमएस डॉ. सोनाली ने बताया कि जब से उप जिला अस्पताल बना है तब से पद खाली चल रहा है। इसको लेकर कई बार प्रशासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें