दिगालीचौड़ के पास श्री सिद्ध गणेश मंदिर में छठा गणेश महोत्सव शुरू हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने अखिलतारिणी मंदिर से गणेश मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। सुबह यहां परंपरागत रूप से पूजा संपन्न कराने के बाद नारदीय पुराण कथा का शुभारंभ किया गया। महोत्सव के आयोजक पूर्व महामंडलेश्वर मोहनतीर्थ महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
प्रवचन करते हुए आचार्य गौरी दत्त ने कहा कि चौरासी लाख योनियों के बाद मनुष्य जीवन मिलता है। इसके बाद हर व्यक्ति को संसार छोड़कर जाना पड़ता है। आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों के साथ दीपक जोशी, सुनीता वर्मा, पूरन मेहरा, हरीश शर्मा, राजेश्वर कलौनी, विमला खड़ायत, माधवी मेहता, इंद्रा मेहता, कुंती मेहता आदि सहयोग कर रहे हैं।