फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह खिलाड़ी नेशनल ग्रेपिंग के लिए चयनित

Tue, 19 Jul 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
छह खिलाड़ी नेशनल ग्रेपिंग के लिए चयनित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत के छह खिलाड़ियों का विभिन्न भार वर्ग में नेशनल ग्रेपिंग (कुश्ती की तरह) प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को साउथ एशियन प्रतियोगिता में प्रतिभगा का मौका मिलेगा। पूरा खर्च ग्रेपिंग फेडरेशन आफ उत्तराखंड वहन करेगा।
विज्ञापन


ग्रेपिंग फेडरेशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हरिद्वार के भूपतवाला में 17 जुलाई को किया गया था। जिसमें सीनियर भार वर्ग में सुंदर सिंह, विजय रावत, सुरजीत सिंह चौहान और जूनियर भार वर्ग में मोहित कुमार, मंदीप प्रजापति, नवीन कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। विजेता खिलाड़ियों को राज्य के उप खेल निदेशक धर्मेंद्र भट्ट ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।

इसके अलावा ग्रेपिंग फेडरेशन आफ उत्तराखंड के अध्यक्ष हरीश पंत, सचिव विश्वनाथ राजपूत ने भी उक्त खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सभी विजेता खिलाड़ियों का नेशनल ग्रेपिंग प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। नेशनल प्रतियोगिता 10 और 11 अगस्त को दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होगी। फेडरेशन के अध्यक्ष ने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को फेडरेशन की ओर से साउथ एशियन प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें