फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए जीआईसी दिगालीचौड़ के छह बच्चों का चयन

Thu, 16 Oct 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पीएमश्री जीआईसी दिगालीचौड़ में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में छह छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस पर चयनित छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. सुधाकर जोशी ने बताया कि जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में गोला फेंक में नीरज कुमार ने अंडर 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान पाया है। इसके अलावा योग में छात्रा खुशी बोहरा, किरन, कंचन, गीता और दिशा की टीम ने प्रथम स्थान पाया। इस मौके पर योग प्रशिक्षक अदिति जोशी और व्यायाम शिक्षिका गार्गी गंगवार, शिक्षक बृजेश ढेक, नवीन भट्ट, सुशील जोशी, भुवन अधिकारी, गणेश बोहरा, दीपा बोहरा, ज्योति राना, गायत्री जोशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें