फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राइकोट महर गांव में आग में जले घास के छह लुट्टे

Mon, 24 Nov 2025 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के रायकोट महर गांव में घास के लुट्टों में लगी आग। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राइकोट महर गांव में अज्ञात कारणों से घास के लुट्टों में आग लग गई। काफी प्रयासों के बावजूद भी घास को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

झूमाधुरी मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन पाटनी ने बताया कि सोमवार की सुबह राइकोट महर गांव निवासी नरेश सिंह महर के छह घास के लुट्टों में अचानक आग लग गई। नरेश ने पशुओं के सालभर के खाने के लिए घास खरीदकर लुट्टे लगाए थे। घास के लुट्टों में आग लगने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

परिवार के सामने जानवरों को खिलाने के लिए घास का भी संकट पैदा हो गया है। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया था और फायर ब्रिगेड को भी आग लगने की सूचना दी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से परिवार को सहायता राशि देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें