फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला में आग से छह पशु झुलसे

Mon, 29 Feb 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
रायनगर चौड़ी में एक गौशाला में आग लगने से छह पशु झुलस गए। गौशाला के साथ ही उसमें रखी हजारों रुपये की घास जलकर राख हो गई। रविवार की देर शाम को केशव गिरि की गौशाला में एकाएक आग लग गई। गृह स्वामी अनीता गिरि ने गौशाला में आग देखकर शोर मचाया, शोर सुनते ही आस पास के लोग एकत्र हो गए। गौशाला के अंदर दो दुधारू गाय, एक  बछड़ा तथा तीन बकरियां बंधी थी। देवेंद्र राय मेडी, सुनील राय, उमापति राय, आनंद राय, प्रकाश राय आदि ने जान जोखिम में डालकर गौशाला में घुसकर पशुओं को बाहर निकाला। जिसमें सारे पशु झुलसे हुए थे। रात में ही पशुपालन विभाग के फार्मासिस्ट जनक चंद ने मौके में पहुंचकर पशुओं का इलाज किया। उनका कहना है कि सारे जानवर 20 फीसदी झुलसे हुए हैं। जो खतरे से  बाहर हैं। ग्राम प्रधान विमला देवी के नेतृत्व में हुए राहत कार्य से आग पर काबू पा लिया गया। सोमवार को राजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश, पटवारी राजेंद्र नाथ गोस्वामी ने घटनास्थल का जायजा लेकर क्षति का आकलन किया। घटना के कारणों का पता नहीं चल  सका। मनोहर राय, भुवन राय, विपिन राय, प्रेमबल्लभ कापड़ी, राजेश राय, जानकी  देवी, कमला देवी, चंद्रा देवी, नीरज राय, मोहन राय, बची गिरि आदि ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें