फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंगराड़ा में पशुपालकों को बांटी गई दवाएं

Mon, 29 Feb 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिंगराड़ा में पशुपालन विभाग ने शिविर लगाकर पशुपालकों को नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया। साथ ही पशु धन बीमा योजना की जानकारियां दी गई। पशु चिकित्साधिकारी डा.मीना ने पशुपालकों को दवाएं वितरित करने के साथ पशुओं के सही ढंग से पालन पोषण, उन्हें समय समय पर दवाएं खिलाने, पशुओं को आवश्यकतानुसार चारा देने आदि जानकारियां दी गई। डा.मीना का कहना था कि  पशुधन बीमा योजना के तहत गाय, भैंस, बकरी, घोडा, खच्चर आदि सभी पशुओं का बीमा किया जा सकता है। जिसमें पशुपालक पांच हजार से 75 हजार रुपये तक का बीमा करा सकता है। एपीएम परिवारों को 40 फीसदी तथा बीपीएल परिवारों को 20 फीसदी बीमा राशि का भुगतान करना होगा। शेष राशि राज्य सरकार की ओर से वहन  की जाएगी। इस अवसर पर एक दर्जन पशुपालक अपने पशुओं का बीमा कराने के लिए  सहमत हुए। शिविर में पशुधन प्रसार अधिकारी खुशाल सिंह खोलया, प्रकाश चंद्र, नारायण राम, पीएलवी उमेश भट्ट, हयात राम आदि ने सहयोग किया। शिविर में 60 लोगों को दवाएं वितरित की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें