फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चंपावत में हुए प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी का गठन, अब तक 12 से अधिक लोगों से हो चुकी पूछताछ

Mon, 11 May 2026 12:36 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

चंपावत के सल्ली क्षेत्र में नाबालिग से जुड़े मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया। अब तक मामले में 12 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत के सल्ली क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई घटना के मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है।

बीते बुधवार को सल्ली गांव में 16 वर्षीय छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया था। झूठी साजिश रचने पर नामजद आरोपी कमल और उसकी महिला मित्र अर्जिता राय को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस साजिश में शामिल नामजद आरोपी आनंद सिंह महरा के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही साक्ष्य संकलन के बाद नामजद तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करेगी।

इधर, मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन भी किया है। पूरे घटनाक्रम की वास्तविक सच्चाई सामने लाई जा सके इसके लिए पुलिस स्थानीय लोगों, संबंधित पक्षों और मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों से भी पूछताछ कर रही है। अब तक 12 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। कई लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, ठोस सबूत मिलते ही नामजद आरोपी आनंद सिंह माहरा को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया गया है। कमल रावत और उसकी महिला मित्र अर्जिता राय को जेल भेज दिया है। पुलिस साजिश में शामिल सहयोगी नामजद आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 12 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। - रेखा यादव, एसपी, चंपावत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें