टनकपुर (चंपावत)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आग से जलकर नष्ट हो रही वन संपदा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल से इसकी रोकथाम के लिए जल्द जरूरी कदम उठाने की गुहार लगाई है। इस बाबत उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। पार्टी के मंडल अध्यक्ष कमल पंत के नेतृत्व में एसडीएम के पेशकार को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में आग से जलकर कई हेक्टेअर जंगल जल चुके हैं।
इसके बावजूद विभाग, प्रशासन गंभीर है। जंगल की आग को बुझाने में वन विभाग, प्रशासन द्वारा लाखों का बजट खर्च में दिखा सकता है, जबकि आग बुझाने के लिए वन विभाग, जिला प्रशासन कोई खर्च नहीं कर रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में नरेश सकारी, बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, रविंद्र गहतोड़ी, गोविंद मौर्य, कमल भट्ट, बची सिंह महर, त्रिभुवन खर्कवाल, योगेश जोशी, कृष्णा श्रीवास्तव, नारायण महर, ईश्वरी दत्त पंत आदि शामिल थे।