फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सिप्टी वाटर फॉल नए रंग में पर्यटकों को लुभाएगा

Mon, 02 Feb 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ब्लॉक चंपावत का पर्यटक स्थल सिप्टी वाटरफॉल पर्यटकों को अलग रंग में नजर आएगा। लाखों की लागत पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद यह स्थल पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूरी पर स्थित सिप्टी वॉटरफॉल के सौंदर्यीरण 78.20 लाख की धनराशि से किया जा रहा है। क्षेत्र में ट्रैक रूट के निर्माण के साथ ही मुख्य प्रवेश द्वारा को आकर्षक बनाने का काम किया जा रहा है। वर्तमान तक स्टोन बैंचेज, पर्यटकों की सुविधा के लिए रेस्ट शेल्टर, पर्यटन मार्गदर्शन और सुरक्षा से संबंधित साइनेज बनाए गए। कार्यदायी संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम लिमिटेड वर्तमान तक 55 लाख से अधिक की धनराशि खर्च 60 फीसदी से अधिक काम कर लिया है। यहां पर गूल निर्माण भी किया जाना है। इससे स्थानीय किसानों को सिंचाई में बढ़ी मदद मिलेगी। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि सिप्टी वाटरफॉल क्षेत्र के सौंदर्यीकरण चंपावत को पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। काम पूरा होने के बाद यहां पर पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें