फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चैतोला मेले के समापन पर ढुस्कों और खड़ी होली का गायन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट में गुमदेश के चैतोला मेले के समापन के बाद मड़ गांव में देर रात तक ढुस्कों और खड़ी होली का गायन किया गया। चैतोला मेले में पस्यारे के बाद चमू देवता की विधिवत पूजा अर्चना के बाद मड़ गांव में मां कोकिला, मां जगदंबा, लाटा देवता, भरगड़ा देव, रुद्र देव और मां भगवती महिषासुर मर्दनी का पूजन किया गया। लोगों ने क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

पुरोहित मदन कलौनी ने बताया कि चैतोला मेले के बाद यहां पर होली गायन की परंपरा है। चाहे मेला चैत में हो या वैशाख, अंत में होली गायन होता है जिसमें वेदांती होली गाई जाती है। मेले के दौरान पुरुषों और महिलाओं ने किलै रुछे नौल्या, कपूआ बास जेठा महीना, तुमरी-हमरी चेली खेलछी भेट हुंछी मौक ले आदि ढुस्कों और झोड़ों का गायन किया। देव डांगर राहुल सिंह धामी, लक्ष्मण सिंह पुजारी ने अवतरित होकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान नर सिंह धौनी, कल्याण सिंह मानसिंह, राम सिंह, गुमान सिंह, युगल किशोर धौनी, अनुराग पांडेय, भास्कर पांडेय, डुंगर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें