फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
चंपावत के राय मार्ट में जरूरी खाद्यान्न सामग्री लेने को उमड़े लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कोषागार और डीएम कार्यालय छोड़ लगभग सभी विभाग बंद रहे। समाज कल्याण, अर्थ एवं सांख्यकी, उद्यान, खाद्य, कृषि, पंचायती राज, विकास भवन, शिक्षा विभाग सहित सभी विभाग बंद रहे। कर्मचारियों ने घरों में ही बैठकर कामकाज निपटाया। संवाद
विज्ञापन

किराना की दुकानों में उमड़ी भीड़
चंपावत। धारा 144 के तहत प्रशासन ने चार घंटे तक किराना की दुकानें खोलने की अनुमति दी है। सुबह 11 बजे दुकानें खुलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दुकानों से जरूरी सामान की खरीदारी की। कई लोग थोक में सामान खरीदते नजर आए। व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा ने बताया कि फिलहाल चंपावत में जरूरी चीजों की किल्लत नहीं है।
अस्पतालों में उमड़ी भीड़
चंपावत। सोमवार को जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में सुबह नौ बजे से ही लोग पर्ची काउंटर में खड़े रहे। अस्पताल में जुकाम और खांसी के मरीजों की जांच अलग से की गई। इसके अलावा मेडिकल स्टोरों में भी लोगों की भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन

सब्जी खरीदने उमड़ी लोगों की भीड़
चंपावत। प्रशासन की ओर से सुबह 11 बजे से तीन बजे तक जरूरी सामान के लिए बाजार खोलने का निर्णय लिया गया था। सब्जी की दुकानें खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने थोक के भाव सब्जियां खरीदी। इधर दूध का वाहन देखते ही लोग झपट पड़े। लोगों ने जरूरत से ज्यादा दूध खरीदा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें