फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल से एसआई बना बनबसा का त्रिभुवन

Thu, 21 Jul 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
कांस्टेबल त्रिभुवन बने एसआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गरीब परिवार के होनहार युवक त्रिभुवन सिंह बिष्ट पुलिस कांस्टेबल से उपनिरीक्षक बन गए हैं। त्रिभुवन ने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से पांचवीं और शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्यामंदिर से आठवीं तक पढ़ाई की। बनबसा के भजनपुर स्थित पूर्णागिरि इंटर कॉलेज से वर्ष 2008 में इंटर के बाद वर्ष 2009 में पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए।
विज्ञापन


उन्होंने आर्म्ड पुलिस (एपी) को चुना। देहरादून में तैनाती के दौरान वह रातभर ड्यूटी के बाद दिन में पढ़ते थे। एसआई की ट्रेनिंग के बाद 11 जुलाई को पासिंग आउट परेड के बाद उनके कंधों पर दो स्टार लगाए गए। त्रिभुवन के पिता छत्तर सिंह यहां एक दुकान में मुनीम हैं जबकि मां आशा देवी गृहणी हैं। त्रिभुवन की इच्छा पुलिस महकमे की खुफिया ब्रांच ज्वाइन करना है। जिसके लिए मेहनत अभी भी जारी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें