फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन योजना में संवरेगी श्यामलाताल झील

Wed, 25 Oct 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन योजना के तहत श्यामलाताल झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से पर्यटन विभाग को 490.94 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा श्यामलाताल क्षेत्र में ईको टूरिज्म को भी बढ़ावा देने की कवायद भी तेज हो गई है। इसके लिए पर्यटन विभाग के स्वामित्व में 24.15 नाली भूमि के साथ ही वन पंचायत की भूमि भी प्रस्तावित की गई है। जिसमें ईको टूरिज्म से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि श्यामलाताल झील में पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्रीय भ्रमण में घोषणा की थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्यामलाताल झील के अलावा समीप ही स्थित दो अन्य प्राकृतिक झीलों को भी पर्यटन मानचित्र में शामिल किया जाएगा। क्षेत्र में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग के स्वामित्व वाली भूमि के साथ ही वन पंचायत की भूमि प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें