बाराकोट ब्लाक के रेगडू गांव निवासी शुभम जोशी के भारतीय सेना में पास आउट कर लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। शुभम का परिवार वर्तमान में हल्द्वानी में रहता है। बचपन से कुशाग्र बुद्धि के छात्र शुभम ने 12वीं की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय घोड़ाखाल से पास की। बाद में उसने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश सेवा की ओर एक और कदम बढ़ाया। ऑफीसर ट्रेनिंग एकेडमी गया से ट्रेनिंग करने के बाद शुभम ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर शामिल हुए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता जगदीश चंद्र जोशी और माता स्वर्गीय जयश्री जोशी को दिया है। इस उपलब्धि पर पूर्व ब्लाक प्रमुख खीमा मेहता, राजेंद्र सिंह मेहता, चंद्रकांत खोलिया, पार्वती खोलिया, परमानंद खोलिया, मदन मोहन खोलिया आदि ने खुशी जताई है।