फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलियुग में ईश्वर नाम है मुक्ति देने वाला

Sun, 21 Aug 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
लोहाघाट में श्रीमद्भागवत कथा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऋषेश्वर महादेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीराम कथा एवं कलीगांव में श्रीमद्भागवत कथा जारी है।
विज्ञापन


कलीगांव में विद्वान आचार्य गिरीश कलौनी, राजेश पांडेय, विनोद पांडेय आदि पुरोहितों ने विभिन्न अनुष्ठान कराए। कथा वाचन कर रहे दिल्ली के आचार्य राकेश डुकलान जी ने राजा परीक्षित के जन्म का प्रसंग सुनाया। कहा कि कलियुग में ईश्वर के नाम का ही सहारा मुक्ति प्रदान करता है। रविवार को राय समुदाय के लोगों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।
विज्ञापन


संगीत आचार्य सवेंद्र ध्यानी, कृष्णानंद मुंडे आदि संगीतमय माहौल बना रहे हैं। उधर, ऋषेश्चर महादेव मंदिर में श्रीराम कथा में कथावाचक राम नारायण दास जी ने कहा कि पुराण कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य का उद्धार हो जाता है। यहां रातभर भजन-कीर्तन आयोजित हो रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें