फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खरही में श्रीकृष्ण लीला का शुभारंभ

Tue, 30 Apr 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
भिंगराड़ा के खरही में श्रीकृष्णलीला में क्षीर सागर में बैठे भगवान विष्णु। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड के ग्राम सभा खरही में श्री कृष्ण लीला का पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हो गया है। प्रथम दिन की लीला में नटी और सूत्रधार संवाद का मंचन किया गया। सूत्रधार नटी से कहते हैं कि इस बार रंगमंच में कोई नया नाटक दिखाया जाए जो अब तक नहीं दिखाया गया हो। भगवान विष्णु क्षीर सागर में सभी देवी देवताओं की एक सभा करते हैं। इसमें भगवान विष्णु नारद को निर्देश देने से लेकर कृष्ण की बाल लीला तक का वर्णन किया गया। इससे पूर्व लधौन शिव मंदिर पुजारी प्रकाश शर्मा ने प्रथम दिन की लीला का शुभारंभ किया। जिसमें लीला निर्देशक मोहन जोशी और पंडित रमेश चंद्र जोशी ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। संचालन चंद्रशेखर जोशी ने किया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष चन नाथ, दिवान सिंह बोहरा सहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें