फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल से चल रही परंपरा पर कोरोना का ब्रेक, इस बार नहीं होगी कृष्ण लीला

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत। लधिया घाटी क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरही की विख्यात श्रीकृष्ण लीला इस बार नहीं होगी। बीते १२ वर्षों में यह पहला अवसर है, जब लीला का आयोजन नहीं होगा। ये निर्णय महोत्सव आयोजन समिति ने शनिवार को लिया है। लीला का आयोजन 2009 से हर साल मई में किया जाता रहा है। लधिया घाटी क्षेत्र की सबसे बड़ी कृष्णलीला को देखने के लिए दर्जनों गांव के कई हजार लोग शिरकत करते हैं। कृष्णलीला कमेटी के अध्यक्ष तुलसी प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए खरही में होने वाली कृष्णलीला नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें