चंपावत। टनकपुर के ग्राम ज्ञानखेड़ा निवासी नरेश चंद्र पुत्र जगत नरायन को भूमि कानून उल्लंघन के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ग्राम ज्ञानखेड़ा परगना टनकपुर स्थित 1.1320 हेक्टेयर भूमि में से 0.568 हेक्टेयर भूमि को संबंधित व्यक्ति ने अन्य को पट्टे पर दिया है जो यूपी जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 (यथा संशोधित उत्तराखंड में प्रवृत्त) की धारा 156 और 157 का उल्लंघन है। प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में मामले में संबंधित को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर अधिनियम की धारा 165 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद