लोहाघाट (चंपावत)। आइटीबीपी की 36वीं वाहिनी में अंतर सीमांत हाॅकी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कमांडेंट संजय कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा के 16, शिमला के 15 और देहरादून के 15 खिलाड़ी कुल 46 प्रतिभागियों ने इस प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा प्रथम, क्षेत्रीय मुख्यालय शिमला द्वितीय और क्षेत्रीय मुख्यालय देहरादून तृतीय स्थान पर रहा। विजेता टीम ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहां द्वितीय कमान सूबे सिंह, द्वितीय सहायक सेनानी अनिल कुमार, सहायक सेनानी गौरव कुमार, सहायक सेनानी डाॅ. असरा सना बैतूल सहित हिमवीर अधिकारी जवान मौजूद रहे। संवाद