फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरल महोत्सव में सजने लगी दुकानें

Fri, 07 Jun 2019 11:45 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत गोरल महोत्सव में खरीददारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में पांच जून से शुरू गोरल महोत्सव की समयावधि बढ़ा दी गई है। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के चलते महोत्सव को आगे खिसकाया गया है। साथ ही अब महोत्सव में सांस्कृतिक गतिविधियां नौ जून से शुरू होकर 11 जून तक चलेंगी। इसी तरह कारोबारी मेला भी 15 जून तक चलेगा। 
विज्ञापन


पांच जून को चंपावत के गोरल महोत्सव का श्रीगणेश हुआ था। उसी दिन शाम को मंत्री पंत के निधन के चलते महोत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियां स्थगित कर दी गई थी। नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा का कहना है कि राजकीय शोक समाप्त होने के बाद महोत्सव में सांस्कृतिक गतिविधियां नौ जून से शुरू होंगी। महोत्सव की गतिविधियों में मामूली बदलाव किया गया है। 
इधर दूरदराज सके व्यापारियों की आमद तेज हो गई है। अब तक गोरलचौड़ मैदान में 60 से अधिक दुकानें लग चुकी है। गोरल ग्रीष्मोत्सव में अब व्यापारियों के साथ ग्राहकों की भी बढ़ोत्तरी होने लगी है। गोरलचौड़ मैदान में रौनक बढ़ने लगी है। गोरल महोत्सव में बाहर से आने वाले 150 व्यापारियों में से अब तक 120 व्यापारी पहुंच चुके हैं। मेले में इस बार स्थानीय व्यापारियों को भी दुकान लगाने का मौका मिल रहा है। दुकानें लगने के बाद जमकर खरीदारी भी शुरू हो गई है। गोरलचौड़ मैदान में चरखे और झूले लगने भी शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें