लोहाघाट (चंपावत)। गोरखानगर में चल रहे 10 दिनी दुर्गा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इस दौरान हुई चित्रकला प्रतियोगिता में शिवा, आदर्श, सोनाक्षी ने बाजी मारी।
नाइजीरिया से आए फुटबाल खिलाड़ी कैंडी, दीपक महर, अजय ढेक ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। सुभाष ग्रुप के कलाकारों ने गोरख्याली छोरा हूं, कृतिका ग्रुप ने मेरे परदेसिया पधारो पिया, अरनव ग्रुप ने तेरी मिट्टी में मिल जावां, तेरो लहंगा कि भलो छाजि रौ, कार्तिक ग्रुप ने नशा मुक्ति नाटक की शानदार प्रस्तुतियां दी। संयोजक शेखर गोरखा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पंचमी के दिन नगर में मां दुर्गा की झांकी निकाली जाएगी।
इससे पहले आयोजित प्राथमिक वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में शिवा सार्की, शालिनी सार्की, जूनियर वर्ग में आदर्श कुमार, आरुषि प्रसाद, लक्ष्य गोरखा, सीनियर वर्ग में सोनाक्षी सार्की, प्राची थापा, कृतिका सिंह पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। आयोजन में सभासद भुवन बहादुर, रजत गोरखा, शिवा गोरखा, सुमित, रोबिन, तुषार गोरखा, कैलाश, हरीश आदि सहयोग कर रहे हैं। संचालन पवन बहादुर ने किया।