लोहाघाट (चंपावत)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी होली का गायन किया गया। इस दौरान होल्यारों ने भोलेनाथ की आराधना की। नगर के ऋषेश्वर महादेव मंदिर में होली रंग महोत्सव के अध्यक्ष जीवन मेहता के निर्देशन में होल्यारों ने शिव शंकर मन में भाये हैं, शिव शंकर हो आदि होली गीतां का गायन किया।
विज्ञापन
बाराकोट के चामी चौमेल के कुमालेश्वर महादेव मंदिर में होली का गायन किया। ग्राम प्रशासक प्रकाश सिंह महर ने बताया कि बीते 15 वर्षों से क्षेत्र के लोग शिवरात्रि पर्व पर मंदिर में खड़ी होली का गायन करते हैं।