फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे विभागीय परिसंपत्तियों को इसी माह शिफ्ट करें

Sat, 06 Jan 2018 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
विज्ञापन
ंपावत में वीसी के जरिए मुख्य सचिव को जानकारी देते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बारहमासी सड़क के निर्माण के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान सड़क किनारे आ रहे विद्युत पोल, पेयजल लाइन एवं अन्य विभागीय परिसंपत्तियों को जनवरी अंतिम सप्ताह तक शिफ्ट करने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में  उन्होंने सड़क चौड़ीकरण में आ रही काश्तकारों को भूमि के मुआवजा वितरण की प्रगति की समीक्षा भी की। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्य को युद्धस्तर पर प्रारंभ करें और जिन स्थानों पर अभी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है उन स्थान पर भी कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्युत, जल संस्थान एवं अन्य सरकारी संपत्ति को चिह्नित तत्काल चौड़ीकरण कार्य से बाहर करते हुए सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि कंपनी को उपलब्ध कराए। उन्होंने डीएम को अप्रैल माह तक चौड़ीकरण का कार्य शत प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में 57 विद्युत पोल, 10.5 किमी पेयजल लाइन तथा 24 हैंडपंप को शिफ्ट किया जाना है। जल संस्थान ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि ऊर्जा निगम को कार्रवाई करनी है। इस पर मुख्य सचिव ने यूपीसीएल के अभियंताओं को  सुस्ती पर फटकार लगाई। जनवरी तक  शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण कराने को कहा। मुख्य सचिव ने मुख्य अभियंता को लगातार भ्रमण कर कार्य पर पैनी नजर बनाए रखने को कहा। इस मौके पर एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, तहसीलदार पूनम पंत, ईई राजेश कुमार, अशोक कुमार, एनएच ईई एलडी मथेला, एनसी पांडेय, एसडीओ वन एमएस सेमिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तत्काल 25 पोकलैंड और अन्य मशीनें बढ़ाने के निर्देश
चंपावत। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने बताया कि टनकपुर से घाट तक कई स्थानों पर कंपनी ने काम शुरू नहीं किया है तथा दो माह में केवल 22 किमी सड़क चौड़ी की गई है। जिससे कार्य में बिलंब होने की संभावना है। कंपनी 13 जेसीबी, 22 पोकलैंड तथा 44 डंपर के माध्यम से कार्य कर रही है। जिस पर मुख्य सचिव ने मुख्य अभियंता एनएच कुमाऊं मंडल को सड़क चौड़ीकरण कार्य में व्यक्तिगत रुचि लेने और तत्काल 25 पोकलैंड और अन्य मशीनें बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें