फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतला माता मंदिर में चोरों ने किया हाथ साफ

Sat, 21 May 2016 11:02 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
शीतला माता मंदिर में चोरों ने किया हाथ साफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार रात डाक बंगला रोड़ स्थित शीतला माता मंदिर का चोरों ने ताला तोड़ डाला। मंदिर में रखे रुपये, प्रसाद और अन्य सामग्री पर भी चोरों ने हाथ साफ कर लिया। वाकये की पुलिस को जानकारी दे दी गई है, लेकिन फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। चोरी की घटना से यहां के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


चंद्रशेखर जोशी रोज सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना करने आते हैं। रोज की तरह शनिवार की सुबह पूजा-पाठ करने गए, तो मंदिर का ताला टूटा मिला। वहां पूजा का सामान बिखरा पड़ा था। मंदिर में रखे रुपये, प्रसाद और दो चश्मे गायब थे। उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के लोगों की दी।

घटना का पता लगते ही हरीश जोशी, प्रदीप देव, मुकेश बिष्ट, हेमंत कापड़ी, भाष्कर भट्ट, अनूप सक्टा, राजेंद्र राय आदि मंदिर पहुंचे। थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी का कहना है कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। अब तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। अलबत्ता पुलिस ने नगर में गश्त बढ़ाने की बात कही है। नागरिकों का कहना था कि मंदिर में चोरी की वारदात से उनकी दुकानों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें