फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शारदा का जलस्तर गिरा, 4,682 क्यूसेक दर्ज

Sun, 11 Jan 2026 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश नहीं होने का असर शारदा नदी पर भी दिख रहा है। शारदा बैराज कंट्रोल रूम के आंकड़ों के अनुसार रविवार दोपहर एक बजे न्यूनतम जल स्तर 4,682 क्यूसेक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2024 फरवरी में न्यूनतम 4,654 क्यूसेक था। अभी जल स्तर में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। सर्दी के मौसम में बर्फबारी और तापमान गिरने से हिमालयी नदियों का जलस्तर कम हो जाता है। इस बार उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश नहीं हुई है। इस कारण नदियों का जलस्तर कम होने लगा है। शारदा बैराज कंट्रोल रूम के अनुसार शुक्रवार की शाम छह बजे नदी का जलस्तर 5,106 क्यूसेक दर्ज हुआ था। इधर, शारदा घाट पर घाट की ओर की जल धारा काफी संकरी हो गई है। इससे श्रद्धालुओं को नहाने के लिए भी नदी के बीच में जाना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें