फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा का जलस्तर अचानक बढ़ा, खनन में लगे दो वाहन डूबे

विज्ञापन
टनकपुर में अचानक शारदा का जलस्तर बढ़ने पर नदी में फंसे वाहन। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा का जलस्तर अचानक बढ़ने से डाउन स्ट्रीम में खनिज निकासी में लगे दो वाहन डूब गए। चालक और अन्य लोगों ने किसी तरह शारदा से निकलकर जान बचाई। खबर लिखे जाने तक दोनों वाहनों को निकालने के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन

शारदा में खनन का मंगलवार को अंतिम दिन था।
डाउन स्ट्रीम में सुबह करीब ढाई सौ वाहन खनिज निकासी के लिए गए थे, लेकिन दोपहर में शारदा का जलस्तर अचानक बढ़ने से बैराज से पानी छोड़ने के लिए जैसे ही सायरन बजा तो वाहनों को बाहर निकालने के लिए चालकों और अन्य में अफरातफरी मच गई। सभी वाहन सुरक्षित निकल आए, लेकिन दो वाहन (शक्तिमान ट्रक यूके 02/6508 व डंपर यूके 04 सीए/8298) शारदा में ही फंस गए। इससे पहले कि बैराज से पानी छोड़ा जाता, दोनों चालकों और अन्य लोग वाहनों को छोड़कर शारदा से सुरक्षित बाहर निकल आए।
बनबसा बैराज कंट्रोल रूम में तैनात जेई संजय सिंह ने बताया कि शारदा का जलस्तर मंगलवार सुबह आठ बजे तक 35 हजार 390 क्यूसेक था, जो दोपहर 12 बजे बढ़कर 77 हजार 906 क्यूसेक पहुंच गया। पर्वतीय क्षेत्र में करीब 129 एमएम बारिश होने से शारदा का जलस्तर बढ़ा है। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि डूबे वाहनों को निकालने की कोशिश जारी है। जलस्तर कम होने पर दोनों वाहनों को निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें