फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा का जलस्तर बढ़ने से आरबीएम तटबंध कटा 

Thu, 06 Jun 2019 11:40 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
शारदा का जल स्तर बढ़ने पर तटबंध कटने से जलमग्न हुआ बाढ़ सुरक्षा कार्य निर्माण स्थल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 ग्लेशियर पिघलने से शारदा का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को नदी में पानी बढ़ने से घाट पर हो रहे बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्य स्थल तक पानी जाने से रोकने के लिए बनाया गया आरबीएम तटबंध कट गया। जिससे निर्माण स्थल पर पानी भरने के साथ-साथ कई सीमेंट के कट्टे और निर्माण कार्य में लगी मशीनें पानी में डूब गई। इसके अलावा नदी का पानी शारदा घाट में लगी दुकानों तक पहुंचने से दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दुकानदारों ने अपना सामान समेट सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया। 
विज्ञापन



गर्मी के चलते ग्लेशियर पिघलने से शारदा नदी का जल स्तर इन दिनों शारदा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बनबसा बैराज कंट्रोल रूम के अनुसार 31 मई तक शारदा में करीब छह हजार क्यूसेक पानी था। बृहस्पतिवार की सुबह जलस्तर 10 हजार 476 क्यूसेक पहुंच गया । नदी में पानी बढ़ने से घाट में हो रहे बाढ़ सुरक्षा कार्य स्थल तक पानी पहुंचने से रोकने को बनाया गया आरबीएम का तटबंध अचानक कट गया। नदी का पानी निर्माण स्थल में घुस आया। इससे पहले कि काम करा रहे ठेकेदार अपना सामान समेटते पूरा निर्माण स्थल जलमग्न हो गया। निर्माण के लिए वहां रखे करीब पौने दो सौ सीमेंट के  कट्टे,तीन मिक्सर मशीनें और जनरेटर पानी में डूब गए। सिंचाई विभाग के जेई सतीश कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त तटबंध का पुनर्निर्माण कर लिया गया है। डिवाटरिंग से निर्माण स्थल में भरा पानी निकालने की तैयारी की जा रही है। सिंचाई विभाग के एई आरके यादव ने बताया कि निर्माण स्थल में भरा पानी निकालकर शीघ्र निर्माण शुरू कराया जाएगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें