फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा तट को बनाया कूड़ाघर

Thu, 18 Feb 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचपीसी टनकपुर पावर स्टेशन ने शारदा तट को कूड़ाघर बनाकर प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की हवा निकाल दी है। एनएचपीसी परिसर का कूड़ा पावर स्टेशन के वाहन से शारदा तट के पास फेंका जा रहा है। नागरिकों ने इस पर विरोध जताया है।
विज्ञापन


एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन ने शारदा तट को कूड़ाघर बना दिया है। प्रतिदिन एनएचपीसी के टिपर से परिसर का कूड़ा वहां फेंका जा रहा है। बता दें कि कूड़ा स्थल के कुछ ही दूरी पर अंतिम संस्कार क्षेत्र है जहां क्षेत्र के अलावा खटीमा से भी लोग अंतिम संस्कार को यहां पहुंचते हैं। टनकपुर पावर स्टेशन के मुख्य अभियंता पीके गुप्ता ने शारदा तट के समीप कूड़ा फेंके जाने की जानकारी से इंकार किया है। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी ने टनकपुर पावर स्टेशन द्वारा शारदा तट के समीप कूड़ाघर बनाए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट दायर करने की बात कही है। उधर पूर्व सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद ने भी नदी तट के समीप कूड़ाघर बनाए जाने का विरोध किया है।

पवित्र शारदा को किया जा रहा गंदा
शारदा नदी उत्तर भारत की पवित्र नदियों में एक है। सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि धाम के दर्शनों को जाने से पूर्व तीर्थयात्री शारदा नदी में स्नान करते हैं। नेपाल में शारदा नदी को महाकाली के नाम से जाना जाता है। नेपाल वासी इस नदी में काली यानी देवी दुर्गा का वास मानते हैं। लेकिन एनएचपीसी के इस कदम से नमामि गंगे समेत सभी पवित्र नदियों की सफाई की मुहिम दम तोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें