फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा हेडवर्क्स में पांच दिनों से बिजली गुल

Wed, 09 Dec 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा नहर की जलापूर्ति करने वाले शारदा हेडवर्क्स परिसर पिछले पांच दिनों से बिजली गुल है। उत्तराखंड ऊर्जा निगम ने करीब दस करोड़ का भुगतान नहीं किए जाने पर शनिवार को शारदा हेडवर्क्स (यूपी सिचाई विभाग) की विद्युत लाइट काट दी थी।
विज्ञापन


वहीं, पांच दिनों से बिजली गुल होने से शारदा हेडवर्क्स परिसर में रह रहे कर्मियों और उनके परिजनों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शारदा हेडवर्क्स का कैनाल परिसर, विभागीय परिसर, अतिथिगृह, कार्यालय परिसर पर पिछले पांच दिनों से पावर कट चल रहा है। शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बीएस यादव ने बताया कि बिजली नहीं होने से रात्रि अंधकार के अलावा कैनाल परिसर वासियों को पेयजल समस्या से भी जूझना पड़ रहा है।

उधर, कई विभागीय कार्यों में भी व्यवधान हो रहा है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कर्मचारी किराए पर जनरेटर मंगाकर जलापूर्ति कर रहे हैं। वहीं, यूपी सिंचाई विभाग ने लोहियाहेड विद्युतगृह को दिए जाने वाले पानी के एवज में अपना करीब चालीस करोड़ का भुगतान लंबित बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें