फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा से खनिज निकासी शुरू

Mon, 19 Dec 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शारदा से खनिज निकासी शुरू हो गई है। बैराज के अप स्ट्रीम में नायकगोठ निकासी गेट पर एसडीएम अनिल चन्याल ने खनिज निकासी का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने वन निगम के खनन प्रभाग और वन विभाग पर अवैध निकासी पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। पहले दिन करीब 200 ट्रक खनिज की निकासी हुई। निकासी की मात्रा को लेकर केंद्रीय जल एवं मृदा आयोग की टीम मंगलवार को खनन क्षेत्र का सर्वेक्षण करेगी। 
विज्ञापन

गत एक दिसंबर से खुल चुके शारदा खनन गेट से सोमवार से खनिज निकासी का शुभारंभ हुआ। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि पहले दिन अप स्ट्रीम में नायकगोठ निकासी गेट से 60 और डाउन स्ट्रीम निकासी गेट से करीब 140 ट्रकों ने खनिज निकासी की। उन्होंने बताया कि दोनों गेटों पर लगे तौल कांटों पर पर्याप्त स्टाफ तैनात किया गया है। इस मौके पर शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष योगी ज्याल, जगदीश खर्कवाल, बंशीधर जोशी, महेश सिंह, दीपक सिंह आदि थे। 

जल एवं मृदा आयोग की टीम करेगी सर्वेक्षण
 उपलब्ध खनिज की मात्रा तय करने को लेकर केंद्रीय जल एवं मृदा आयोग की टीम मंगलवार को खनन क्षेत्र का सर्वेक्षण करेगी। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि आयोग की टीम बैराज के अप और डाउन स्ट्रीम खनन क्षेत्र का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के बाद खनिज निकासी की मात्रा 2.12 लाख घन मीटर से अधिक बढ़ाए जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन



ट्रकों की आवाजाही का विरोध, सड़क पर उतरे ग्रामीण  
 शारदा के अप स्ट्रीम से खनिज निकासी करने वाले ट्रकों की आवाजाही नायकगोठ गांव से होने पर ग्रामीण सोमवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने निकासी कर रहे ट्रकों को करीब आधे घंटे तक रोककर विरोध-प्रदर्शन किया। कहा गांव के बीच से ट्रकों की आवाजाही से जहां मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहा है, वहीं हर समय दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। मौके पर पहुंचे एसडीएम अनिल चन्याल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही इसका कोई समाधान निकाला जाएगा। एसडीएम ने कहा कि वन, खनन, पुलिस और ग्रामीणों से विचार-विमर्श के बाद ही ट्रकों के लिए नया मार्ग तय किया जाएगा। तब तक नायकगोठ मार्ग सेे ही ट्रकों की आवाजाही जारी रहेगी। बाद में एसडीएम नेे नए मार्ग के चयन हेतु ग्रामीण और शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष के साथ नदी तट का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें