फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा बैराज के फर्श की मरम्मत का कार्य शुरू

Mon, 24 Dec 2018 10:58 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो् /अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
मेंटेनेंश को शारदा नदी के पानी को रोकने को बैराज पर बनाया काफर डैम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौ दशक पुराने शारदा बैराज के क्षतिग्रस्त हो चुके फर्श आदि की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए बैराज के अपस्ट्रीम पर नदी के पानी को रोकने के लिए बंधा (एफलेक्स डैम) निर्माण पूरा कर लिया गया है। नदी के पानी को सीधा नहर में छोड़ा जा रहा है। इसके बाद अब बैराज के अप और डाउनस्ट्रीम के फर्श पर पड़ी दरारों, क्षतिग्रस्त ब्लॉकों और अन्य मरम्मत के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्ष 1828 में निर्मित शारदा बैराज के अप और डाउन स्ट्रीम स्थित फर्श क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लंबे समय बाद शारदा बैराज के फर्श के रखरखाव का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए नदी के पानी को रोकने के लिए बैराज के अपस्ट्रीम पर कच्चा बंधा बनाया गया है। पानी सूखने के बाद ही बैराज के अप और डाउनस्ट्रीम के फर्श, क्षतिग्रस्त ब्लॉकों और फ्लोर पर आई दरारों को भरने का काम किया जाना है।

यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि शारदा बैराज पर गेट संख्या 5 से गेट संख्या 34 तक अप और डाउन स्ट्रीम के फर्श की मरम्मत होनी है। इन दिनों नदी का जलस्तर करीब 5000 क्यूसेक है, जो जून के बाद धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होगा। बताया कि करीब 11 करोड़ की लागत से कराए जाने वाले कार्य को हर हाल में जून से पहले पूरा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियमित रखरखाव से अभी बैराज लंबे समय तक काम करता रहेगा। उन्होंने बताया कि उक्त राष्ट्रीय संपत्ति के रखरखाव कार्य के लिए जिला प्रशासन से बाकायदा अनुमति ली गई है। यूपी सिंचाई विभाग ने मरम्मत कार्य के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया अपनाई है।
विज्ञापन



शारदा बैराज पर कराए जाने वाले कार्य के लिए डीएम के निर्देश पर गठित कमेटी ने रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को सौंप दी है। नदी से बेकार सामग्री को वहीं जमा कर कच्चा डैम तैयार किया जा रहा है। इसके लिए यूपी सिंचाई विभाग को रायल्टी चुकानी है। नदी सामग्री को कहीं बाहर नहीं ले जाया जाएगा। उक्त कार्य राष्ट्रहित में किया जा रहा है। -लेखराज खान, खनन अधिकारी चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें