फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाई ने बहन को किया प्रेगनेंट, ऐसे हुआ खुलासा; पिता ने बेटे के खिलाफ केस किया दर्ज

Tue, 30 Jan 2024 02:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चंपावत में भाई-बहन के बीच बने अवैध संबंधों ने रिश्तों को तार-तार कर दिया है। यहां एक गांव की किशोरी ने उप जिला अस्पताल टनकपुर में एक नवजात को जन्म दिया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चंपावत में भाई-बहन के बीच बने अवैध संबंधों ने रिश्तों को तार-तार कर दिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने उप जिला अस्पताल टनकपुर में एक नवजात को जन्म दिया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सगे भाई ने अपनी छोटी नाबालिग बहन को हवस का शिकार बना दिया। किशोरी के मां बनने पर मामले का खुलासा हुआ। पिता की तहरीर पर पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। लंबे समय से दोनों के बीच अवैध संबंधों की जानकारी का खुलासा होते ही परिजनों के होश उड़ गए।

ये पढ़ें- Uttarakhand: यहां महिला अस्पताल का पर्ची काउंटर बना शराबियों का अड्डा, शराब की बोतलों और गिलास का मिला अंबार
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

नाबालिग के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे उप जिला अस्पताल टनकपुर ले गए, जहां उसने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि घटना का खुलासा होने के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें