फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बदहाल पड़ा है शहीद प्रकाश सिंह मोटर मार्ग

Tue, 16 Sep 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट के समीप शहीद लांसनायक प्रकाश सिंह के नाम से बने छमनियां से पाटनगांव झुमाधुरी मेला स्थल लिंक मार्ग बदहाल बना हुआ है। ऊबड़ खाबड़ मोटर मार्ग पर वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने लोनिवि से जल्द मोटर मार्ग की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि करीब पांच वर्ष पूर्व लोनिवि ने यहां एक किमी लंबी सड़क का निर्माण किया था। तब से इस मोटर मार्ग की कोई सुध नहीं ली जा रही है। कई जगह दीवार टूटी है। पहाड़ी से मलबा आने से मार्ग के किनारे की नालियां चोक हैं। ग्रामीण हरीश चंद्र कमल सिंह, हयात सिंह रमेश कुमार ने बताया कि छमनिया से पिथौरागढ़ एनएच पर जाने के लिए यह शॉर्टकट मार्ग है। यहां से काफी लोग आवाजाही करते हैं। मां झूमाधूरी मंदिर के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। ठुलखोली में गैस गोदाम होने से वाहनों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों का कहा है कि विभाग ने इस मार्ग पर शहीद के नाम का बोर्ड लगाकर खानापूर्ति कर दी है जो उनका भी अपमान है। लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल का कहना है कि शहीद प्रकाश सिंह मोटर मार्ग में सुधारीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। स्वीकृति मिलते ही पेंच वर्क और नाली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें