फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आर्थिक मजबूती देगा सिलाई प्रशिक्षण : गीता

Wed, 18 Oct 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में महिलाओं के प्र​शिक्षण और मशीन वितरण कार्यक्रम में संबो​धित करतीं सीएम पुष्कर सिंह धा
विज्ञापन
चंपावत। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने चल्थी और चंपावत के 50-50 सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में महिलाओं को सिलाई मशीन में दी गईं।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएम की पत्नी गीता ने कहा कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को आर्थिक मजबूती देगा और महिलाएं स्वरोजगार कर बेहतर जीविकोपार्जन कर सकेंगी। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना की ओर से चयनित 51 अति गरीब परिवारों की महिलाओं को 17.50 लाख की राशि के चेक दिए गए।
वहां जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, विनीता देवी, सुमनलता, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी, एसडीएम सदर सौरभ असवाल, ईओ अशोक वर्मा, तहसीलदार ज्योति धपवाल रहे।
विज्ञापन

पीएम वाणी फ्री वाई-फाई जोन योजना का शुभारंभ
चंपावत। बुधवार को वन पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री धामी की पत्नी गीता धामी ने पीएम वाणी फ्री वाई-फाई जोन योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत मुख्यालय में 25 फ्री वाई-फाई जोन बनाए गए हैं। इससे स्थानीय लोगों को फ्री वाई-फाई सेवा का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर गीता धामी ने कहा कि आज के दौर में टेक्नोलॉजी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। संचार के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश ने तरक्की की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें