फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सिकाई राष्ट्रीय कराटे में खिलाडि़यों ने जीते 13 स्वर्ण पदक

Wed, 18 Oct 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। हल्द्वनी में आयोजित सिकाई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शिव मार्शल आर्ट स्पोटर्स और डांस एकेडमी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर 17 मैडल जीते। इसमें 13 स्वर्ण पदक, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

एकेडमी संचालक और प्रशिक्षक शिवांकर बम ने बताया कि बनबसा चकरपुर के खिलाड़ी कमलेश राम, समर चंद, अंशुमन चंद, पीयूष प्रसाद, निशांत सिंह, निखिल प्रसाद,रुद्र महर, संजना थापा, शशि महर, स्वर्णिमा कोहली, प्रियांशि चंद, मृणालनी ढौंडियाल, निकिता बिष्ट, ने स्वर्ण पदक जीते। कनक दिगारी ने रजत पदक जीता। अंजू महर, अनिरुद्ध ढौंडियाल, रुद्र दिगारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सिकाई इंडिया कराटे एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र चौहान, महासचिव हिमांशु कुलेठा ने खिलाडि़यों को पदक और प्रमाण पत्र बांटे। प्रशिक्षक शिवांकर बम को शील्ड दे सम्मानित किया। बनबसा कराटे प्रशिक्षक बलवंत बिष्ट, कमलेश राम, आशुष चंद आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें