पाटी में रसोई गैस भराने के लिए उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
लंबे समय बाद पाटी में रसाई गैस सिलेंडर की दो गाड़ी पहुंची। रसोई गैस के सिलेंडरों को लेकर गाड़ियां के पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ आई। बमुश्किल तीन घंटे मे ही सभी सिलेंडर बंट गए। करीब 100 उपभोक्ताओं को बिना रसोई गैस लिए बैरंग लौटना पड़ा।
रविवार को लोहाघाट गैस एजेंसी से 394 सिलेंडर लेकर दो गाड़ियां यहां पहुंची। रसोई गैस के सिलेंडरों पहुंचते ही लोगों में पहले गैस पाने की होड़ मच गई। सुबह से ही क्षेत्र में गैस आने की सुगबुगाहट से लोग अपने सिलेंडरों को लेकर मष्टा मंदिर प्रांगण में जमा होने शुरू हो गए। लोग अपना कामकाज छोड़कर दिन भर गैस सिलेंडर भरवाने के लिए बारी का इंतजार करते रहे। करीब दो माह बाद गैस सिलेंडर आने पर भी करीब 100 लोगों को रसोई गैस नहीं मिल पाई। एजेंसी के कर्मियों ने ग्रामीणों को जल्दी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों की नाराजगी दूर हुई।