फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली फल खाने से सात छात्र बीमार

विज्ञापन
जंगली फल के सेवन से बीमार पनिया जीआईसी के छात्रों की देखरेख करते परिजन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। जंगली फल अरंडी खाने से जीआईसी पनिया के इंटरमीडिएट के सात छात्रों की तबियत बिगड़ गई। स्कूल पहुंचने के एक घंटे बाद तबियत बिगड़ने पर वहां अफरातफरी मच गई। सभी छात्रों को पास के एएनएम केंद्र ले जाया गया जहां इलाज के बाद तबियत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जीआईसी पनिया में पढ़ने वाले इंटरमीडिएट के छात्र कमल किशोर, पूरन, रोहित, कमल जोशी, चंचल राम, मदन अटियाल और रोहित भट्ट ने शनिवार को स्कूल आते वक्त जंगली फल खा लिए थे। स्कूल पहुंचने के एक घंटे बाद इनकी तबियत बिगड़ने लगी।
प्रभारी प्रधानाचार्य राधिका कश्यप ने बताया कि उल्टी और चक्कर आने पर छात्रों को पनिया के एएनएम केंद्र ले जाया गया। फार्मासिस्ट योगेश कन्नौजिया ने इलाज किया। जानकारी मिलते ही छात्रों के अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए। पाटी अस्पताल से एंबुलेंस के साथ डॉ. मोनिका जोशी एएनएम केंद्र पहुंचीं। इलाज के बाद सभी छात्रों की तबियत ठीक हुई। स्कूल प्रशासन ने बताया कि पूछताछ में छात्रों ने जंगली फल अरंडी (वानस्पतिक नाम-रिसिनस कॉॅम्युनिस) खाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें