व्यापार मंडल चुनाव में नामांकन पत्र जमा करते दावेदार। संवादव्यापार मंडल चुनाव में नामांकन पत्र
टनकपुर (चंपावत)। नगर व्यापार मंडल चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। शनिवार देर शाम तक विभिन्न पदों पर सात नामांकन पत्र जमा किए गए। रविवार को नामांकन पत्रों की जांच और शाम सात बजे तक नाम वापसी की जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी भगवत शरण ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मोहित गड़कोटी व वैभव अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद के लिए अंकित अग्रवाल व संजय अग्रवाल, महामंत्री पद पर भूपेश चड्ढा व संजय पांडेय और कोषाध्यक्ष के लिए गिरीश वर्मा ने नामांकन पत्र जमा किया। 25 फरवरी को मतदान होगा। संवाद