फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत जिले से कोरोना जांच को भेजे गए सात और सेंपल

विज्ञापन
बुखार नापते चिकित्सक मनीष बिष्ट। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। चंपावत जिले से सात और सैंपल कोरोना जांच को हल्द्वानी के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजे गए। लोहाघाट अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को पाटी क्षेत्र से पिता-पुत्र के अलावा सल्ली के दो लोगों के सैंपल हल्द्वानी भेजे गए हैं। इसके अलावा टनकपुर क्षेत्र के चार लोगों के सैंपल भी भेजे गए। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि अब तक जिले से कोरोना की जांच के 13 सेंपल भेजे गए हैं, ये सभी निगेटिव पाए गए।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में 128 लोगों को और क्वारंटीन किया गया। इनमें से 121 होम व सात संस्थागत क्वारंटीन किए गए हैं। जिले में अब तक कुल क्वारंटीन लोगों की संख्या 3863 (होम क्वारंटीन 3716 व संस्थागत क्वारंटीन 147) हो गई है। क्वारंटीन के दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर में गठित टीमों से प्रशासन नजर रखे हुए हैं। बुधवार को डॉ. मनीष बिष्ट ने अलग-थलग किए गए सल्ली गांव के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सभी की सेहत ठीक पाई गई। ब्यूरो
सैंपल किट होने से जांच को नहीं भेजे जा सके सैंपल
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना जांच के सैंपल किट न होने से क्वारंटीन चार संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए नहीं भेजे जा सके हैं। एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि क्वारंटीन किए गए नई जामा मस्जिद के मौलवी इकबाल के अलावा नेपाल में कोरोना पॉजिटिव मिले मजदूर को नदी पार कराने वाले तीन संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए सैंपल बुधवार को एसटीएच भेजे जानेे थे, लेकिन टनकपुर-चंपावत मार्ग होने से जिला मुख्यालय से सैंपल किट नहीं आ पाए। उन्होंने बताया कि अब चारों के सैंपल बृहस्पतिवार को जांच के लिए भेजे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें